Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मणिपुर: नोनी जिले में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन

मणिपुर के नोनी जिले में मंगलवार सुबह मूसलाधार बारिश से भूस्खलन हुआ। भूस्खलन नोनी जिले में नेशनल हाइवे 37 पर अवांगखुल और लैंगखोंग के बीच हुआ। लोंगमाई बाजार में नोनी शहर के मेन कमर्शियल सेंटर में मूसलाधार बारिश हुई, इससे इलाके के आसपास में बाढ़ आ गई है।

लगातार हो रही बारिश ने रोजमर्रा की जिंदगी पर बुरा असर डाला है। नोनी के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने हालात और खराब होने का अनुमान लगाया है। तापमान 26 और 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। सुबह के समय लो विजिबिलिटी की चेतावनी जारी की गई है।