Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

LS Polls 2024: मंदसौर प्रशासन ने मतदान प्रतिशत में सुधार के लिए 'स्वीप' कार्यक्रम किया आयोजित

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में ज्यादातर मतदान को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने आम जनता के साथ मिलकर एक मानव श्रृंखला बनाई। मंदसौर में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।

मंदसौर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सत्यम ने शनिवार को बताया कि शहर में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी) के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा, हमने पीजी कॉलेज ग्राउंड पर एक मानव श्रृंखला कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें हमने यह संदेश देने की कोशिश की है कि 13 मई 2024 को मंदसौर करेगा मतदान, हमारो वोट, हमारा अधिकार, हमारी सरकार, इस तरह का हम लोगों ने स्लोगन डिजायन किया है।