Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

Bihar: पटना के फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े एक शख्स की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bihar: पटना के फुलवारी शरीफ में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक 36 साल के आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारा वारदात के बाद फरार हो गया। विकास विहार कॉलोनी में सुनील कुमार को मोटरसाइकिल पर आए आदमी ने गोली मार दी। कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

दुकानदार बंटी कुमार ने बताया, ''उसने मुझसे सिगरेट मांगी और जैसे ही मैं उसे सिगरेट दे रहा था, एक आदमी मोटरसाइकिल पर आया और गोली चला दी। कम से कम 7-8 गोलियां चलाई गईं। उसने मुझे चुप रहने की धमकी दी, नहीं तो मुझे भी मार दिया जाएगा।''

पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार का क्रिमिनल रिकॉर्ड था। उसके नाम पर दर्जनों केस दर्ज थे। हत्या के पीछे दुश्मनी या पुरानी रंजिश वजह हो सकती है। फुलवारी शरीफ पुलिस को घटनास्थल से तीन गोलियों के खाली खोखे मिले हैं। हत्यारे का पता लगाने में मदद के लिए आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।