मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के कथित रेप-हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया की आलोचना की।
बीरेन सिंह ने इसे गंभीर अपराध बताया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय रैलियां करने पर ममता बनर्जी की आलोचना की।
उन्होंने कहा, "दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय वे रैलियां कर रही थीं। मुझे उनका वो बयान पसंद नहीं आया जिसमें उन्होंने कहा था कि 'अगर बंगाल जलेगा, तो दिल्ली और पूर्वोत्तर भी जलेगा'।" बीरेन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी की धमकियां और उकसावे सही नहीं हैं।