Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

महाराष्ट्र: मुंबई के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

मुंबई में शनिवार को बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया। मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों समेत महाराष्ट्र के कई बाकी हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कोंकण के पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में मूसलाधार बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे और सातारा जिलों और विदर्भ के अमरावती, भंडारा, चंद्रपुर और गोंदिया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों को छोड़कर कई जिलों में शनिवार के लिए 30-40 कि.मी. प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और बूंदाबांदी के लिए योलो अलर्ट जारी किया।