Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

महाराष्ट्र: पुणे में ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला

महाराष्ट्र में पुणे के वाघोली इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दो बच्चों और एक व्यक्ति की मौत और छह लोग घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना रात करीब 12.30 बजे वाघोली इलाके में हुई, जहां फुटपाथ पर कई लोग सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

मृतकों की पहचान वैभवी पवार, वैभव पवार और विशाल पवार के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि घायल छह लोगों को ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।