Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

जमीन पर गिरने के बाद भी करता रहा हमला, सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय महिला पर उसके प्रेमी ने बीच बाजार हमला कर उसकी हत्या कर दी। वसई के चिंचपाड़ा इलाके में सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़िता आरती यादव अपने प्रेमी रोहित यादव के साथ काम पर जा रही थी, तभी बीच रास्ते में उनका झगड़ा हो गया।

उन्होंने बताया कि रोहित ने कथित तौर पर पीड़िता पर किसी नुकीली चीज से कई बार वार किया और उसके जमीन पर गिरने के बाद भी उस पर हमला करता रहा। आरोपी मौके से भागा नहीं और शव के पास सीढ़ियों पर बैठ गया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीनियर इंस्पेक्टर जयराज राणावरे ने बताया कि, "आरोपी ने महिला पर औद्योगिक स्पैनर से हमला किया और उसके शरीर पर 18 घाव थे।" उन्होंने बताया कि पीड़ित और हिरासत में लिया गया आरोपी नाला सोपारा में एक ही पड़ोस में रहते थे और एक औद्योगिक एस्टेट में काम करते थे।

अधिकारी ने कहा कि दंपति पिछले छह साल से रिश्ते में थे, लेकिन उनके बीच समस्याएं थीं क्योंकि आरोपी को महिला पर किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध होने का संदेह था। वायरल हो रहे वीडियो में, आरोपी को महिला पर बार-बार हमला करते देखा जा सकता है, लेकिन आसपास का कोई भी व्यक्ति काफी देर तक उसे बचाने के लिए नहीं आता है।

थोड़ी देर बाद एक शख्स रोहित को रोकने की नाकाम कोशिश करता है। हमले के दौरान कुछ राहगीर खड़े होकर देखते रहे और कुछ ने वीडियो भी बनाया। पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया है। ये दोनों हमले का वीडियो बना रहे थे और इन्हीं ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया।