Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

महाराष्ट्र: पुणे के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की गोली मारकर हत्या, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

महाराष्ट्र में पुणे नगर निगम के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की रविवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि उनपर धारदार हथियारों से भी हमला किया गया। पुणे नगर निगम को राज्य प्रशासन के अधीन लाए जाने से पहले वे एनसीपी से जुड़े हुए थे।

यह घटना शहर के नाना पेठ इलाके में हुई। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रंजन कुमार शर्मा ने कहा, "वनराज आंदेकर पर पांच गोलियां चलाई गईं। उन पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। उन्हें मृत अवस्था में किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल (केईएम) ले जाया गया।"

आंदेकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेजा गया है। आंदेकर के परिवार ने इस मामले में अपने ही रिश्तेदार के हाथ होने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।