Breaking News

महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड में भारती बॉक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में आग लगी

 महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड के भोसरी एमआईडीसी इंडस्ट्रियल इलाके में भारती बॉक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी में शनिवार को आग लग गई।

अग्निशमन अधिकारी के अनुसार फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि दमकल की 13 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग किस वजह से लगी इसका अभी तक पता नहीं चला है।