Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: नागपुर की छह सीटों का लेखाजोखा

नागपुर महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके का प्रमुख वाणिज्यिक और राजनैतिक केंद्र है। यहां संतरे की उपज बहुतायत से होती है। यहां के युवा वोटर विधानसभा चुनाव को रोजगार के मौकों और इलाके में व्यावसाय के लिए बुनियादी ढांचे की कमी जैसे मुद्दों से जोड़ रहे हैं।

स्ट्रीट वेंडर्स जैसे वोटरों की मांग है कि उनके कामकाज के लिए जगह तय किए जाएं। नागपुर में छह विधानसभा सीट हैं। फिलहाल इनमें से चार पर बीजेपी और दो पर कांग्रेस विधायक काबिज हैं।

विपक्षी कांग्रेस पार्टी के लिए इस चुनाव में विकास और मेडिकल सुविधाओं की कमी प्रमुख मुद्दे हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही दौर में वोटिंग होगी। 288 सीट वाले विधानसभा के लिए वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।