Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

महाराष्ट्र: मुंबई के माहिम में 'सेंट माइकल चर्च' में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

मुंबई के माहिम में 'सेंट माइकल चर्च' में बड़ी संख्या में लोगों ने आधी रात को प्रार्थना की। आधी रात हुई खास प्रार्थना में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। कैरोल गायन और प्रार्थना की गई। साथ ही पादरी ने प्रेम, आशा और एकता के मूल्यों को दर्शाने वाला संदेश भी दिया।

सजे हुए चर्चों में पहुंचे परिवारों ने मोमबत्तियां जलाईं और प्रार्थना की। पारंपरिक कैरोल भी गाया। जैसे ही आधी रात को चर्च की घंटियां बजीं, सभी लोगों ने ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाना शुरु कर दिया। शांति, खुशी और सद्भावना ही क्रिसमस के त्योहार का संदेश है।