Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

मध्य प्रदेश: विदिशा में एसयूवी और ट्रक की टक्कर, चार की मौत

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शनिवार तड़के एसयूवी कार और ट्रक की टक्कर हुई। हादसे में राजस्थान के चार लोगों की मौत और छह लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब चार बजे लटेरी पुलिस थाना क्षेत्र के ब्यावरा-बीना हाइवे पर हुआ।

राजस्थान के झालावाड़ से सात महिलाओं समेत 10 लोगों का ग्रुप तीर्थयात्रा से लौट रहा था जब उनकी गाड़ी एसयूवीएक ट्रक से टकरा गई।

मृतकों की पहचान 60 साल के किशनलाल लोढ़ा 34 साल के विनोद कुमार माली, 70 साल के वरदी बाई लोढ़ा और 48 साल के राजबाई भील के रूप में हुई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है।