Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

मध्य प्रदेश: शाजापुर में दो गुटों की झड़प में एक की मौत, सात घायल

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के मक्सी इलाके में दो गुटों की झड़प में एक की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि झड़प के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। ये झड़प बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई, जिसमें दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके और फायरिंग की।

शाजापुर के जिला कलेक्टर ने कहा कि ये हिंसा सोमवार को दो गुटों के बीच हुए टकराव का नतीजा थी। 23 सितंबर की घटना के संबंध में मक्सी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इसमें कहा गया है कि अनीस खान नाम के शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे आरोपित फरार थे।

नगरपति हनुमान मंदिर के पास बुधवार की रात इसी मुद्दे को लेकर दोनों गुट फिर भिड़ गये। जहां झड़प में पथराव और फायरिंग भी हुई। पुलिस ने बताया कि विवाद के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। बुधवार को हुई हिंसा के दौरान अमजद खान, इकबाल खान, अरबाज, जुनैद खान, अरजान खान, रिहान खान और अरबाज को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अमजद खान ने दम तोड़ दिया।

शाजापुर कलेक्टर रिजु बाफना और एसपी यशपाल सिंह राजपूत फिलहाल मौके पर मौजूद हैं। वहीं शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार रात को सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिए और उनसे जानकारी मांगी। अधिकारियों ने बताया कि सात घायलों में से छह को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का इलाज उज्जैन में ही चल रहा है।