Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

मध्य प्रदेश: भोपाल में बनीं फायर फाइटिंग बोट प्रयागराज में तैनात की जाएंगी

मध्य प्रदेश के भोपाल में बनाई गई आग बुझाने वाली फायर फाइटिंग बोट महाकुंभ के शुरू होने से पहले प्रयागराज भेजी जा रही है ।

किसी भी आग की घटना पर जल्दी से काबू पाने के लिए संगम घाटों के पास नाव की तैनाती की जाएगी। नाव को खास तौर पर महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश फायर ब्रिगेड ने खरीदा है।

इस नाव में डीजल से चलने वाली मोटर लगी है। इसमें ड्राइवर के अलावा 10 लोगों को ले जाने की क्षमता है। महाकुंभ मेले के दौरान सभी घाटों की सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड विभाग पांच और आग बुझाने वाली नाव खरीदेगा।