Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

Madhya Pradesh: जबलपुर में लगातार बढ़ रहा है डेंगू का कहर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में डेंगू का कहर लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां काफी बढ़ गई हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, एलिसा और रैपिड कार्ड टेस्ट दोनों से अब तक 252 डेंगू केस की पुष्टि हो चुकी है

अधिकारियों का कहना है कि जमा पानी में पैदा हो रहे मच्छरों के लार्वा को खत्म करने और मच्छरों की आबादी को नियंत्रित करने में मददगार 50,000 से ज्यादा गम्बूसिया मछली कई इलाकों में बांटी गई हैं जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक डेंग के कुल मरीजों में बच्चों की संख्या ज्यादा है।

बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। एडवाइजरी में लोगों से बुखार आने पर डॉक्टरों से सलाह लेने और अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की गई है। इस साल अब तक मध्य प्रदेश में डेंगू के लगभग 3,800 और मलेरिया के 1,500 मामले सामने आ चुके हैं।