Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: नगर परिषद की 47 सीट का रुझान, 15 पर BJP आगे     |   यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले     |   तेलंगाना: तड़के बेकाबू बस ने कई वाहनों और होटल को रौंदा, 1 की मौत     |   राजस्थान निकाय चुनाव: 309 सीटों के नतीजे जारी, 163 पर जीती बीजेपी     |   राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 92 सीटों पर बीजेपी की जीत, 58 पर कांग्रेस का कब्जा     |  

ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड से आखिरी मुलाकात! रोया-झगड़ा और दबाया गला

नाम पूनम चंद्रकांत. सांवला रंग, उम्र 27 साल, जब बात करती तो चेहरे पर मुस्कान होती. पूनम की इसी अदा पर फिदा रहता था निजाम. वहीं, पूनम को भी निजाम पसंद था. दोनों के बीच हर दिन मोबाइल पर घंटों बातें होती थीं. दोनों शादी कर घर बसाने का सपना देखते थे. लेकिन, जैसे-जैसे समय बीता तो इश्क में दूरियां आती गईं. दोनों में झगड़े होने लगे. फिर पूनम ने ब्रेकअप कर लिया. लेकिन निजाम पूनम के साथ ब्रेकअप के बाद आखिरी मुलाकात करना चाहता था. फिर मिलने की जगह तय हुई. दोनों मिले भी. लेकिन, निजाम तो सोच चुका था कि पूनम उसकी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी. फिर उसने अपनी मोहब्बतका बेरहमी से कत्ल कर दिया. मुंबई का पूनम मर्डर केस इन दिनों चर्चा में बना हुआ है.