Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

बिहार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक्सटेंड

बिहार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 में निर्धारित अंतिम तिथि 22 दिसंबर तक आवेदन न कर पाने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की ओर से इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2023 तक एक्सटेंड कर दी गयी है।

ऐसे उम्मीदवार जो BSSTET 2023 में शामिल होना चाहते हैं और किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले बिहार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए निर्धारित पोर्टल www.bsebstet.com पर जाएं।