Breaking News

दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |   PM मोदी आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे     |   दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में     |   इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा किया     |   अमेरिका में नवरात्रि उत्सव के दौरान गोलीबारी की साजिश के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार     |  

MP Election: सिंगरौली में मतदान केंद्रों पर इंतजामों का अभाव, दिव्यांग मतदाता परेशान

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए सुविधाओँ की कमी दिख रही है। कई मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर के इंतजाम न होने की वजह से उन्हें जमीन पर घिसटकर चलते हुए देखा गया।

मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताया। वहीं एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी और जिला कलेक्टर अरुण कुमार परमार ने दावा किया है कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में सुबह नौ बजे तक कुल 10.39 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला।