Breaking News

लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |   गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |  

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में करीब 12 फीसदी की गिरावट

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट आई। ये गिरावट तब दर्ज की गई है जब आरबीआई ने कंपनी को उसके ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग चैनलों के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने और तत्काल प्रभाव से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी है। बीएसई पर स्टॉक 10.85 प्रतिशत गिरकर 1,643 रुपये पर बंद हुआ। दिन के दौरान, ये 12.10 प्रतिशत गिरकर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,620 रुपये पर आ गया।

एनएसई पर ये 10.73 प्रतिशत गिरकर 1,645 रुपये प्रति शेयर पर आ गया। दिन में स्टॉक 13 प्रतिशत गिरकर 52 हफ्ते के निचले स्तर 1,602 रुपये पर आ गया था। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 39,768.36 करोड़ रुपये घटकर 3,26,615.40 करोड़ रुपये हो गया।

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों पर बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। दिन के दौरान बीएसई पर कंपनी के 25.45 लाख शेयरों और एनएसई पर 661.79 लाख से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।

कोटक महिंद्रा बैंक को पीछे छोड़ते हुए एक्सिस बैंक बाजार मूल्यांकन के हिसाब से देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया। एक्सिस बैंक का मार्केट वैल्यूएशन 3,48,014.45 करोड़ रुपये रहा। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक तीन सबसे वैल्यूएबल बैंक हैं।