Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

केरल: क्रिसमस से पहले एर्नाकुलम के बाजारों में रौनक

केरल में एर्णाकुलम के ब्रॉडवे बाजार में इन दिनों क्रिसमस के त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है। दुकानें सांता क्लॉज के मुखौटे, ड्रेस और सजावट के सामान से भरी पड़ी हैं। बाजार में चहल-पहल से बढ़ी ब्रिकी ने दुकानदारों के चेहरों पर खुशी बिखेर दी है।

ये थोक बाजार न सिर्फ क्रिसमस से जुड़ी अलग-अलग तरह की चीजों के लिए जाना जाता है, बल्कि अपनी किफायती कीमतों के लिए भी मशहूर है। यही वजह है कि यहां पूरे केरल से लोग खरीदारी के लिए आते हैं।

इस साल क्रिसमस का सीजन एर्णाकुलम के दुकानदारों के लिए काफी खुशियां लेकर आया है। कई दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की संख्या पिछले कई सालों के मुकाबले काफी ज्यादा है।