केरल में त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने भगवान अयप्पा मंदिर में 25 और 26 दिसंबर को वर्चुअल और स्पॉट बुकिंग पर पाबंदी लगाई है। इन दोनों दिन स्पॉट बुकिंग 5,000 तक सीमित होगी। ये फैसला सालाना मंडला पूजा उत्सव में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए किया गया है।
मंदिर की तरफ से कहा गया है कि 25 और 26 दिसंबर को तीर्थयात्रियों की संख्या क्रमशः 50,000 और 60,000 तक सीमित रहेगी। इन दोनों दिन स्पॉट बुकिंग 5,000 तक सीमित होगी। टीडीबी के अनुसार, "25 दिसंबर को 50,000 तीर्थयात्रियों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी, जिस दिन थंका अंकी जुलूस शबरीमला सन्निधानम (मंदिर परिसर) पहुंचेगा।"
इसमें कहा गया है कि 26 दिसंबर को, शुभ मंडला पूजा के दिन, 60,000 तीर्थयात्रियों को मंदिर में पूजा करने की अनुमति दी जाएगी। मौजूदा सीजन में टीडीबी ने 10,000 भक्तों को स्पॉट बुकिंग से दर्शन के लिए स्लॉट बुक करने की अनुमति दी थी।