Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

मतदान के लिए तैयार केरल, शुक्रवार को पूरे राज्य में दूसरे चरण में होगा मतदान

देशभर में मतदान अधिकारी दूसरे चरण के लिए प्रचार के लिए निकल रहे हैं। केरल में सभी 20 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव अधिकारी कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और त्रिशूर के लिए रवाना हो गए हैं।

केरल में 20 सीटों के लिए कुल 194 उम्मीदवार मैदान में हैं। सीपीआई (एम) की अगुवाई वाले सत्तारूढ़ एलडीएफ, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए यहां चुनाव मैदान में है।

चुनाव आयोग ने कहा कि केरल में 2.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं जो शुक्रवार सुबह सात बजे में मतदान में हिस्सा लेंगे। राज्य में पांच लाख से ज्यादा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।