Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

काजा की घटना कांग्रेस के 'ताबूत में आखिरी कील' साबित होगी: कंगना रनौत

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस गुंडागर्दी पर उतर आई है और काजा की घटना उसके लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। लाहौल-स्पीति के उदयपुर में कंगना रानौत ने कहा कि वे इस तरह की हिंसा से दुखी होती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानती है कि कि वो लोकतांत्रिक तरीके से जीत नहीं सकती है। 

काजा में सोमवार को कंगना रनौत का विरोध किया गया। हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई।  बीजेपी का कहना है कि कंगना रनौत के काफिले पर पथराव किया गया, जिसमें एक पार्टी कार्यकर्ता भी घायल हो गया है।