Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

कर्नाटक: कलबुर्गी में अवैध नशीली दवाओं के व्यापार के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

कर्नाटक के कलबुर्गी में पुलिस ने नशीली दवाओं का अवैध व्यापार करने के आरोप में एक शख्स को पकड़ा। पुलिस ने आरोपित सुप्रीत नवले को कलबुर्गी के बाहरी इलाके हुमानाबाद रोड पर तवरगेरा से पकड़ा गया। जब उसकी गाड़ी चेकिंग के लिए रोकी गई तो उसने पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बचाव में गोली चलाई, जिससे वो घायल हो गया।

वहीं आरोपित नवले के हमले से एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 32 का आरोपित सुप्रीत नवले 2016 से अवैध ड्रग्स के कारोबार में शामिल है और उसके खिलाफ हैदराबाद और कलबुर्गी में मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत भी तीन मामले हैं।

नगर पुलिस आयुक्त शरणप्पा ने कहा, "चूंकि उस पर संदेह था, इसलिए पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए उस पर गोली चलाई गई और उसे पकड़ लिया। संदिग्ध शख्स और हमारा घायल कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती है और उन दोनों का इलाज किया जा रहा है, वे खतरे से बाहर हैं। घायल आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस के तीन मामले दर्ज हैं और जब उसका वाहन जब्त किया गया तो हमारी शुरुआती जांच में पता चला कि वो ब्लैक मार्केट में अवैध रूप से एक्सपायरी दवाएं बेच रहा था। हमने अभी केवल मामला दर्ज किया है और हम आगे की जांच करेंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे।" पुलिस प्रमुख ने ये भी कहा कि कई अवैध दवाओं की आपूर्ति बिहार से की जाती है, मामले में आगे की जांच चल रही है।