Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

कर्नाटक: मांड्या में केएसआरटीसी की बस पलटी, 25 घायल, दो की हालत गंभीर

कर्नाटक के मांड्या जिले में निदाघट्टा के पास पुराने माई-बेंगलुरू हाइवे सर्विस रोड पर ड्राइवर के वाहन से नियंत्रण खोने के बाद केएसआरटीसी की बस पलट गई।

इस हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि बस पलटने से पहले, सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। घायलों में दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए मांड्या एमआईएमएस अस्पताल में भेजा गया है।

घायल यात्रियों का मद्दूर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मद्दूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अधिकार इलाके में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी दुर्घटना की वजह की जांच कर रहे हैं।