Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

कर्नाटक: कलबुर्गी में कार और पिकअप की टक्कर में चार लोगों की मौत

कर्नाटक में कलबुर्गी की कमलापुरा तालुक में मरागुट्टी क्रॉस के पास शनिवार तड़के कार और पिकअप गाड़ी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान हैदराबाद के 55 साल के भार्गव कृष्ण, उनकी पत्नी 45 साल की संगीता और उनके 28 साल बेटे उत्तम राघवन के रूप में हुई।

मृतक कार ड्राइवर की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि परिवार अफजलपुरा तालुक के गणगापुरा में दत्तात्रेय मंदिर की तीर्थयात्रा पर गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भेजा गया।