कर्नाटक में बेंगलुरु के रामचंद्र राव गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की ईको फ्रेंडली मूर्तियां बनाने में मशगूल हैं। गणेश प्रतिमाएं बनाने का काम रामचंद्र राव के परिवार में बरसों से होता आ रहा है। ये उनकी तीसरी पीढ़ी है पूरी मेहनत और लगन से मूर्ति बना रही है।
राव परिवार हर साल गणेश चतुर्थी के लिए 250 से ज्यादा मूर्तियां बनाता है। इनकी बनाई मूर्तियों की मांग कर्नाटक के अलावा दूसरे राज्यों में भी है। 10 दिनों तक मनाए जाने वाला गणेश उत्सव सात सितंबर को शुरू होगा।