Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

कर्नाटक: हासन में फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में महिला पर केस दर्ज

पुलिस ने बांग्लादेश से अवैध घुसपैठियों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में कर्नाटक के हासन में एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।

स्पंदना आधार केंद्र में विसंगतियों और नकली दस्तावेजों का पता लगाने के बाद, यूडीआई बेंगलूरू के अधिकारियों ने जिला अधिकारियों को सूचित किया। डीेएम सत्यभामा ने पुलिस को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पीटीआई वीडियो से डीेएम सत्यभामा ने कहा, ''आज सुबह हमारे आधार ऑफिस से दो अधिकारी आए थे। उन्होंने दस्तावेज पेश किए और बताया कि ऑफिस के आधार सेक्शन में काम करने वाली एक लड़की फर्जी दस्तावेज बना रही है।''