कन्नौज के किशोरी दुष्कर्म कांड में सह आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव की तलाश में पुलिस की छापामारी तेज होती जा रही है। शहर में ही छिपे होने की सूचना पर सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव पर आरोप है कि उसने विवेचना प्रभावित करने के लिए पीड़िता की बुआ को लालच दिया और किशोरी के मेडिकल परीक्षण न कराने तथा कोर्ट में बयान न देने के एवज में चार लाख रुपये बुआ के परिचित के खाते में ट्रांसफर भी किए।