पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों ने आरजी कर घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद भूख हड़ताल खत्म कर दी है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा है कि सीनियर डॉक्टरों समेत सभी मेडिकल स्टाफ की ओर से बुलाई गी 'पूर्ण हड़ताल' को भी रद्द किया जा रहा है। ये हड़ताल 22 अक्टूूबर को होनी थी।
सरकार से आश्वासन मिलने के बावजूद डॉक्टरों ने कहा कि लोगों के समर्थन और पीड़ित परिवार की गुजारिश के बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। 21 अक्टूबर को जूनियर डॉक्टरों ने आरजी कर घटना को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। दो घंटे तक चली इस बैठक के बाद डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन को खत्म करने की घोषणा की। बैठक में ममता बनर्जी ने जूनियर डॉक्टरों से अपना अनशन खत्म करने का आग्रह किया। ममता बनर्जी ने उनकी मांगों पर गौर करने का वादा किया है।
CM ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की भूख हड़ताल
You may also like
ई-श्रम पोर्टल पर होगा एक करोड़ 'गिग वर्कर्स' का पंजीकरण, संसदीय समिति की सिफारिश.
देशभर में HPV टीकाकरण अभियान तेज, दो हफ्तों में 3 लाख लड़कियों को लगा टीका.
LPG खपत में मार्च में 17 फीसदी की गिरावट, युद्ध के कारण आपूर्ति हुई बाधित.
Kerala: अदालत ने डॉ वंदना दास की हत्या के आरोपी को दोषी ठहराया, 19 मार्च को सुनाई जाएगी सजा.