Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

झारखंड: हजारीबाग में धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक धार्मिक जुलूस के दौरान कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। उप-मंडल पुलिस अधिकारी परमेश्वर कामती ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे जामा मस्जिद चौक के पास हुई, जब रामनवमी उत्सव के तहत मंगला जुलूस निकाला जा रहा था।

उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से पथराव किया गया। वहीं, एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने हवा में फायरिंग भी की। पुलिस ने दावा किया कि हालात काबू में है और घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “पथराव का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।” स्थानीय लोगों के अनुसार, सांप्रदायिक गीत बजाने को लेकर दो समूहों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से पथराव किया गया।