Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

झारखंड: जेएमएम विधायक रामदास सोरेन ने ली मंत्री पद की शपथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम के विधायक रामदास सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें जेएमएम छोड़ने वाले चंपई सोरेन की जगह मंत्री बनाया गया है।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित जेएमएम गठबंधन सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में रामदास सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चंपई सोरेन के मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद रामदास सोरेन को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। शुक्रवार दोपहर वे बीजेपी में शामिल होंगे।

पिछले महीने हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने बुधवार को जेएमएम पार्टी को छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की 'मौजूदा कार्यशैली और नीतियों' ने उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसकी उन्होंने कई साल तक सेवा की।


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के गिरफ्तार किए जाने से पहले हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद दो फरवरी को चंपई सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

चंपई ने तीन जुलाई को पद छोड़ दिया और जमानत पर रिहा होने के बाद चार जुलाई को हेमंत ने फिर से सीएम पद की शपथ ली।