Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

झारखंड विधानसभा चुनाव: हटिया से लड़ेंगे कांग्रेस उम्मीदवार अजय नाथ शाह देव

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता अजय नाथ शाह देव को पार्टी ने हटिया सीट से मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि वे युवाओं को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे।

उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है। वो कहते हैं कि कला और खेल जैसे क्षेत्रों में आदिवासी युवाओं को बढ़ावा देने के लिए ईमानदारी से काम करेंगे।

राज्य में कांग्रेस का झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के साथ गठबंधन है। झारखंड में चुनाव दो फेज में 13 नवंबर और 20 नवंबर को होंगे। नतीजों का ऐलान 23 नवंबर को किया जाएगा।