Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

झारखंड विधानसभा चुनाव: जेएमएम ने जारी की 35 उम्मीदवारों की लिस्ट

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने बुधवार को 35 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट और कल्पना सोरेन गांडेय सीट से चुनाव मैदान में हैं।

विधानसभा चुनाव दो फेज में 13 और 20 नवंबर को होंगे और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (सुरक्षित) सीट से विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के साइमन माल्टो से 25,740 वोटों से सीट जीती थी।

सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट पर उप-चुनाव में बीजेपी के दिलीप कुमार वर्मा को 27,149 वोटों से पराजित किया था। ये सीट जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से खाली हुई थी।

जेएमएम की ओर से जारी इस सूची के अनुसार निवर्तमान मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन दुमका से, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो नाला से, मंत्री मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से, सोनू सुदिव्य गिरिडीह से और बेबी देवी डुमरी से चुनाव चुनाव मैदान में हैं।

बसंत सोरेन ने दुमका सीट से बीजेपी के पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को 6,842 से ज्यादा वोटों से हराया था। जेएमएम की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में चाईबासा से दीपक बिरुआ और जमुआ से बीजेपी के तीन बार के विधायक रहे केदार हजारा शामिल हैं। हजारा हाल में पार्टी में शामिल हुए हैं।