Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

जम्मू कश्मीर में पड़ रही कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री नीचे

कश्मीर घाटी में सर्द हवा की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। डल झील जम जम गई है। इससे शिकारा चलाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार को अलग-अलग जगहों पर बूंदाबांदी या बर्फबारी की संभावना है। ये भी कहा गया है कि घाटी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। 'चिल्लई-कलां' के 40 दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे ज्यादा होती है और तापमान काफी गिर जाता है।

'चिल्लई कलां' 31 जनवरी को खत्म हो जाएगा, लेकिन घाटी में शीत लहर जारी रहेगी। इसके बाद 20 दिन का 'चिल्लई-खुर्द' (छोटी सर्दी) और 10 दिन का 'चिल्लई-बच्चा' का दौर आएगा।