Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

जम्मू कश्मीर: राजौरी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए प्रशासन तैयारियां कर रहा है। सुरक्षा को देखते हुए जिले में कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

एलओसी पर सुरक्षा बलों, स्टेट पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। नौशेरा के एडिशनल एसपी बलजीत सिंह ने कहा कि इस फ्लैग मार्च निकाला का मकसद लोगों को सुरक्षित माहौल देना और वोटिंग के लिए उन्हें बढ़ावा देना है।

इसके साथ ही उन्होेंने कहा कि इससे लोगों में कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। हाल ही में नौशेरा के लाम में एलओसी पर मुठभेड़ हुई थी जिसमें दो आतंकवादी मारे गए थे, जबकि पिछले कुछ महीनों में इस इलाके में कुछ और भी आतंकी घटनाएं भी हुई हैं।