Breaking News

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राजौरी के बधाल गांव का दौरा किया

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को राजौरी के बधाल गांव का दौरा किया, जहां रहस्यमय बीमारी के कारण 13 बच्चों समेत 17 ग्रामीणों की मौत हो गई। सीएम उमर अब्दुल्ला ने मृतकों की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ा।

बधाल गांव में तीन परिवारों के सदस्यों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालयी टीम ने मंगलवार को दूसरे दिन भी अपनी जांच जारी रखी।

टीम ने सैंपल इकट्ठा किए है और ग्रामीणों से बातचीत की। मृतकों के नमूनों में कुछ न्यूरोटॉक्सिन पाए जाने के बाद एसआईटी का गठन किया गया था।