Breaking News

दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |   PM मोदी आज एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे     |   दिल्ली: अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस नेता पुलिस हिरासत में     |   इंडिया गेट पर हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को रिहा किया     |   अमेरिका में नवरात्रि उत्सव के दौरान गोलीबारी की साजिश के आरोप में 19 साल का युवक गिरफ्तार     |  

जम्मू कश्मीर: अखनूर में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर किया हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के अखनूर में सोमवार सुबह आतंकियों ने सेना की एबुलेंस पर फायरिंग की। ये जानकारी अधिकारियों ने दी।
उन्होंने कहा कि खौर के भट्टल इलाके में असन मंदिर के पास गांव वालों ने हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर दी थी।

अधिकारियों ने कहा कि जब सेना की एंबुलेंस वहां से गुजर रही थी तो गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस के साथ सेना के जवानों ने गांव और आस-पास के इलाकों की घेराबंदी कर दी। सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।