Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

जम्मू कश्मीर: डोडा में बारिश और बर्फबारी, ऊपरी इलाके बर्फ से ढके

जम्मू कश्मीर का डोडा जिला इस समय बर्फ से ढका हुआ है। हांलाकि धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली है लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट आई है, जहां पहाड़ बर्फ की मोटी परत से ढके हुए हैं।

जिले में भारी बारिश हुई, जबकि डेसा, गुंडना और गोहा-मरमत टॉप जैसे ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। निवासियों को फिसलन भरी सड़कों और संभावित भूस्खलन की वजह से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारी हालात पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।