Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

जम्मू कश्मीर: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर में आज (बुधवार) को सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उमर अब्दुल्ला शपथ लेंगे। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ समारोह होगा।

मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को सुबह 11:30 बजे जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा सख्त कर दी गई है। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए इंडिया ब्लॉक के घटकों को निमंत्रण भेजा गया है। कनिमोझी और अखिलेश यादव शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।