Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर समेत कई हिस्सों में सोमवार को भारी बर्फबारी

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर समेत कई हिस्सों में सोमवार को बर्फबारी जारी है। श्रीनगर में सुबह 11.30 बजे तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया था। डोडा के ऊपरी इलाके सुबह बर्फ से ढके हुए थे।

मौसम विभाग के अनुसार, गुलमर्ग में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
श्रीनगर और कश्मीर घाटी के दूसरे हिस्सों में लंबे शुष्क दौर के बाद शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई थी।

इन दिनों कश्मीर में चिल्लई-कलां चल रहा है। ये 40 दिन का होता है और इस दौरान कड़ाके की ठंज पड़ती है। इसकी शुरुआत 21 दिसंबर से हुई थी। इस दौरान भारी बर्फबारी भी होती है।