Breaking News

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में तेंदुए के हमले से चार साल के बच्चे की मौत

जम्मू कश्मीर में हंदवाड़ा के मावेर इलाके में तेंदुए के हमले से चार साल के बच्चे की शुक्रवार को मौत हो गई। निसार अहमद तेली का बेटा मोहम्मद हसनैन तेली दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी उस पर हमला हुआ।

बच्चे को कलामाबाद में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से उसे जीएमसी हंदवाड़ा रेफर किया गया, जहां बाद में बच्चे की मौत हो गई। हाल ही में इस इलाके में ये ग्यारहवां हमला है जिससे यहां के लोग दहशत में हैं।