जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार शक्ति राज परिहार ने मंगलवार को डोडा से नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना के साथ परिहार ने पर्चा दाखिल किया। पहले फेज के चुनाव के लिए अब तक 14 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
पहले फेज के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 अगस्त है। दूसरे और तीसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 29 अगस्त और पांच सितंबर से शुरू होगी। 2014 में जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 25 सीटें जीती थीं।