Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट पर कोहरे की वजह से 10 उड़ानें रद्द

जम्मू कश्मीर में श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने से रविवार को 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुबह विजिबिलिटी 50 मीटर थी, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

सभी विमानन कंपनियों ने अपनी उड़ानों का समय सुबह 10 बजे के बाद का निर्धारित किया। अधिकारी ने बताया कि विजिबिलिटी में मामूली सुधार के कारण अब तक 10 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। घने कोहरे के कारण शनिवार को भी हवाई अड्डे पर उड़ानों पर असर पड़ा।