Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

जयपुर: मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की छात्रा ने आत्महत्या की

जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) की फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने कथित तौर पर कॉलेज छात्रावास की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है। लेकिन पुलिस ने इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। अधिकारी ने कहा कि एमएनआईटी में बी.आर्क की फर्स्ट ईयर की छात्रा दिव्या राज ने रविवार रात कॉलेज छात्रावास की छठी मंजिल से आत्महत्या कर ली। 21 साल की दिव्या पाली जिले की रहने वाली थी।

जयपुरिया अस्पताल के प्रिंसिपल ने पीटीआई वीडियो से कहा, "लड़की को रात 10.10 बजे अस्पताल लाया गया। हॉस्टल वार्डन, केयरटेकर और एक सुरक्षा गार्ड और कुछ छात्र उसके साथ थे। मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है। उसे मृत लाया गया था। अटेंडेंट ने बताया गया कि छात्र छत से गिर गया।"

इस मामले पर बीजेपी सांसद मदन राठौड़ ने कहा, "माता-पिता को अपने बच्चों को छात्र की इच्छा के खिलाफ कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। कोचिंग संस्थानों को छात्रों के प्रवेश के लिए एक सीमा तय करनी चाहिए। राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है और मुद्दों को समझने के लिए विशेषज्ञों को भी भेजा है। हमें छात्रों की देखभाल करने और उनकी मानसिक स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। सरकार इस पर काम कर रही है ताकि आत्महत्या के मामलों पर रोक लगाई जा सके।"