मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक व्यक्ति को पुलिस भर्ती परीक्षा में होमगार्ड का फर्जी प्रमाण पत्र लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कांस्टेबल परीक्षा के फिजिकल टेस्ट के दौरान महबूब खान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वो रांझी की छठी बटालियन में चल रही परीक्षा में शामिल हुआ था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।
जबलपुर के एडिशनल एसपी आनंद कलदगी ने बताया, "ये रांझी थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस कांस्टेबल की छठी बटालियन में भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट चल रहा है। हमें पता चला कि महबूब खान नाम का एक परीक्षार्थी होमगार्ड का फर्जी प्रमाण पत्र लेकर फिजिकल परीक्षा में शामिल होने आया है। जांच के बाद फर्जी प्रमाण पत्र की सच्चाई सामने आई, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"