Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

जेपी नड्डा का कार्यक्रम रद्द, BJP का आज जारी नहीं होगा संकल्प पत्र

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आज रोहतक आकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी करना था। कल कार्यक्रम तय हो गया था, लेकिन रात 11 बजे उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। भाजपा के जिला प्रवक्ता तरुण सन्नी शर्मा ने बताया कि अब बुधवार को संकल्प पत्र जारी नहीं होगा।

रोहतक स्थित भाजपा के प्रांतीय मीडिया सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित दूसरे प्रदेश स्तरीय नेताओं को भी आना था।