Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

पटना में जेडीयू नेता सौरभ कुमार की गोली मार कर हत्या

बिहार के पटना में जेडीयू के युवा नेता सौरभ कुमार की एक शादी समारोह से लौटते वक्त अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना पटना के पुनपुन इलाके में हुई। सौरभ कुमार रात शादी समारोह से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात बाइक सवार कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी।

24 अप्रैल को शिवनगर के परसा बाजार में अजीत कुमार के भाई का रिसेप्शन समारोह था, जहां सौरभ कुमार अपने सहयोगी मुनमुन कुमार के साथ आए थे। हमले के वक्त सौरभ कुमार के साथ मौजूद मुनमुन कुमार को भी गोली लगी है। मुनमुन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।