Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी, 24-25 अप्रैल को लू का अलर्ट

पहाड़ों में जहां बर्फ़बारी और बारिश हो रही है वहीं मैदानी इलाक़ों में मौसम इसके विपरीत बना हुआ है। मैदानी इलाक़ों में इस वक्त प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक नमी की मात्रा में कमी के चलते मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ के मौसम विभाग के निदेशक सुरेन्द्र पॉल का कहना है कि 23 अप्रैल तक मौसम सामान्य रहेगा लेकिन 24 और 25 अप्रैल के लिए राजस्थान से सटे  पंजाब और हरियाणा के इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इस बार मई और जून में ज़्यादा गर्मी देखने को मिलेगी।

अप्रैल महिने के आख़िरी में भी गर्मी ज़्यादा पड़ेगी। चंडीगढ़ में इस वक्त अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के क़रीब बना हुआ है। वहीं पंजाब की बात करें तो पंजाब में बठिंडा सबसे ज़्यादा गर्म ज़िला है जहां का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं हरियाणा मे सिरसा जिले में सबसे अधिक तापमान 42.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।