Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गोपालगंज में बाइक सवार को बदमाशों ने मारी गोली

बिहार के गोपालगंज में अपराधियों ने बाइक सवार शख्स को गोली मारकर घायल कर दिया। 

घायल की पहचान आमिर नट के रूप में हुई है। 

जेल में बंद कुख्यात अपराधी सद्दाम नट के भाई आमिर को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना कल देर रात की है जब आमिर नट मीरगंज से अपने गांव जा रहा था, तभी घात लगाए बैठे बाइक सवार हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आमिर नट के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।